भाजपा प्रत्याशी पत्नी मधु चौहान ने दर्जनों गांवो में जनसंपर्क किया  

 टूंडला। भाजपा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विश्व दीप सिंह की पत्नी मधु चौहान ने विधानसभा टूंडला क्षेत्र में शुक्रवार को शक्ति केंद्र पचोखरा,घिरोलीशक्ति पर घड़ी नथूबुर्ज  मरसैना कुन्जिल, घिरोली कोटकी सुजातनगर,आदि दर्जनों गांवो में जनसंपर्क किया।उनके साथ में महिला मोर्चा के पदाधिकारी और मंडल की पदाधिकारी मौजूद रहें। मधु चौहान ने विकसित आधुनिक भारत निर्माण के लिए अपने पति भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के लिए वोट मांगे जहां महिलाओ और ग्रामीणों ने उन्हे भरपूर जनसमर्थन दिया।जिला मंत्री संजय सिंह परमार ने लोगों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य कर रही है।

मोदी के तीसरे कार्यकाल से भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर हो जाऐगी और किसान की आय भी बढ़ेगी मजदूर को आवास और किसानों को उसकी फसल का अच्छा मूल्य नौजवानों को नौकरी और मीठे जल की व्यवस्था कर अधूरे कार्य  पूर्ण किये जाएगे सड़कों का सौंदरीकरण सड़कों के जाल को ग्रामीण क्षेत्र से भी जोड़ा जाएगा लाइट की व्यवस्था सोलर लाइट की व्यवस्था और महिलाओं के लिए दिए गए 33 प्रतिशत आरक्षण की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला ने कहा कि मोदी जी के 10 वर्ष के कार्यकाल में भारत में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है।

देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको दिया जा रहा है। देश की जनता ने तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मूड बना लिया है। आप भी भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर देश के विकास में अपना योगदान दे और मोदी जी को मजबूत करें। जनसंपर्क के दौरान भाजपा के मंडल महामंत्री अजीत जूरैल जिला मंत्री महिला मोर्चा शशि तोमर, सुशील कुमार पौनिया। लोकेश जादौन हुकम सिंह बघेल,अजय कुमार,ब्रजवीर सिंह प्रताप सिंह चौहान मनोरमा शर्मा मंजू गौड़,पूजा आदि मौजूद रही।

About The Author: Swatantra Prabhat Desk