बधूपुर बाजार में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी का गर्म जोशी से हुआ स्वागत

लंभुआ / सुल्तानपुर - लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी प्रत्याशी जीत के लिए एड़ी से चोटी का दम लगा रहे हैं। नामांकन के बाद से जहां मेनका संजय गांधी लगातार नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं, बसपा प्रत्याशी उदयराज वर्मा जनसमर्थन के लिये जी जान से जुटे हैं, वहीं नामांकन के एक दिन पहले इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम भुवाल निषाद लंभुआ तहसील क्षेत्र के बधुपुर बाजार पहुंचे, जहां उनका इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 
 
पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय के नेतृत्व में गठबंधन प्रत्याशी राम भुवाल निषाद क्षेत्र में जन समर्थन प्राप्त करने के लिए भ्रमण पर रहे। इसी क्रम में बधूपुर चौराहे पर दुर्गेश तिवारी एवं रामसहाय यादव के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। लाला बहादुर यादव, रामसहाय यादव दुर्गेश तिवारी, सुभाष यादव आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद राम भुवाल निषाद बाजार के लोगों से अपने समर्थन में लोगों को वोट देने की अपील की। मौके पर विधानसभा लंभुआ अध्यक्ष सतपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य लाल बहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमात्मा यादव, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष भजन सिंह यादव, सुभाष यादव, ओम प्रकाश यादव उदय राज यादव वंशराज यादव समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
 

About The Author: Swatantra Prabhat Desk