फिल्मी स्टाइल में बोले मुख्यमंत्री योगी हमारे अंगने में तुम्हारा क्या….पहले कहते थे राम थे ही नहीं, अब कहते हैं राम सबके हैं।

 
स्वतंत्र प्रभात 
 
बरेली में पांचवीं बार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में फरीदपुर के रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग बना पाते क्या? ये लोग बोलते थे कि राम थे ही नहीं। जब राम मंदिर बन गया तो बोलते हैं राम सबके हैं। इनका दोहरा चरित्र है।
 
 
बरेली। बरेली में पांचवीं बार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में फरीदपुर के रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग बना पाते क्या? ये लोग बोलते थे कि राम थे ही नहीं। जब राम मंदिर बन गया तो बोलते हैं राम सबके हैं। इनका दोहरा चरित्र है। चुनाव जब आएगा, तब आपके पास आएंगे। चुनाव के बाद पहचानेंगे भी नहीं। मुख्यमंत्री बोले कि वह फिल्मी गाना है, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या…।पटाखा फूटने पर भी सफाई देता है पाकिस्तान, सपा कांग्रेस पर साधा निशाना।
 
कांग्रेस और सपा की सरकारों में आस्था से खिलवाड़ होता था। इनके नेता कहते थे कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। सपा के लोग कहते थे जय श्रीराम बोलोगे तो अंदर बंद कर देंगे। 2014 के बाद भारत देखिए। दुनिया में सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद, नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हुआ है। अब कहीं पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। नया भारत है। नया भारत छेड़ता नहीं, लेकिन कोई छेड़े तो छोड़ता भी नहीं।
 
रसोई गैस देते नहीं थे, केरोसिन ब्लैक करते थे
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ सुरक्षा और सम्मान है। दूसरी ओर विकास और लोक कल्याण है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन मिल रहा है। आयुष्मान भारत के तहत लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह भी व्यवस्था की है कि अगर कोई गरीब बीमार पड़ता है, आयुष्मान का कार्ड नहीं है या नहीं बन पाया है। कोई विधायक, सांसद या भाजपा का कोई पदाधिकारी या पीड़ित भी पत्र भेज देता है ।
तो सीधे लखनऊ से उनके जनधन खाते में पैसा भेजा जाता है। यह आपकी सरकार है। आप इसके मालिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग रसोई गैस देते नहीं थे। केरोसिन ब्लैक हो जाता था। पर्व और त्योहार के दिन किसी ने अपने घर में रसोई गैस का सिलेंडर रखा है और समाप्त हो गया। वह सिलेंडर लेने गया तो उसे मिलता नहीं था। पुलिस की लाठी बजती थी। 
 
अगर घर सुरक्षित आ ही गया और खाली सिलेंडर है तो घर में बेलन की मार अलग से पड़ती थी। लोग बाहर भी पिटवाते थे और घर में भी पिटवाते थे। दस करोड़ लोगों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिला है। इस दौरान विधायक डा. श्याम बिहारी लाल, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह समेत भाजपा के कई नेता थे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP