मजदूर दिवस पर इफको में किया गया  भव्य आयोजन

कर्मचारी संघ ने अवकाश  प्राप्त मजदूरो को किया सम्मानित

 ब्यूरो पयागराज। आज विश्व मजदूर दिवस पर इफको इम्प्लाइज यूनियन ने एक भव्य  कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सारे इफको के कर्मचारियो के लिए सह भोज का आयोजन हुआ और अवकाश प्राप्त मजदूरो को सम्मानित किया गया।
 
यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडे तथा महामंत्री बिनय यादव अपने समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मजदूर दिवस पर एक बैठक की और टाउनशिपमें चोरी जैसे अपराधों का पर्दा फास न होने पर आगामी चुनावमें वोट न डालने कानिर्णय लिया गया।  प्लांट में मजदूरों केयोगदान उनके साथ  अधिकारियोंद्वारा दुर्व्यवहार  पर रोस प्रकट करते हुए प्रबंधन से व्यवस्था  को सुधारने की मांग की।
 
इस अवसर पर  अवकाश प्राप्त कर्मचारीको सम्मानित किया गया  और समस्त मजदूरों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें प्रबंधनके  लोग भी  मजदूरके साथ भोजन किया। अध्यक्ष पंकज पांडे विनय यादव ने मजदूर दिवस पर इफको में कामकरने वाले कर्मचारी मजदूर को बधाई देतेहुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

About The Author: Abhishek Desk