कानपुर।
इटावा - मैनपुरी में जन सभाओं को सम्बोधित करने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम कानपुर पहुंचे। और कानपुर बुंदेलखंड की बैठक को सम्बोधित करते हुए। चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
गृह मंत्री अमित शाह का हैलीकॉप्टर आज पुलिस लाइन कानपुर में उतरा जहां कानपुर के भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह सीधे कानपुर बुंदेलखंड कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर बूथ को मजबूत करने की जिम्मेदारी बड़े नेताओं को सम्हालनी होगी।
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह वोट घर से निकलवाने की कोशिश में जुटें। क्यों का यदि वोट प्रतिशत गिरा तो यह उचित नहीं है। केन्द्रीय गृह मंत्री का स्वागत करने वालों में, भारतीय जनता पार्टी अकबरपुर और कानपुर के प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले तथा रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक अभिजीत सांगा, विधायक महेश त्रिवेदी, व अन्य नेता उपस्थित थे।