मुख्य विकास अधिकार स्वीप ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश।

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज 
 
लोकसभा 2024 के अन्तर्गत 25 मई को जनपद में होने वाले मतदान में अधिक से अधिक लोगो को मतदान करने के प्रति जागरूक करने हेतु जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
 
 इसी क्रम में शुक्रवार को विकास भवन से म्योहॉल चौराहें तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं अन्य लोगो के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। 
 
मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप  गौरव कुमार ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में 25 मई को घरो से निकल कर सभी लोगो को अपने मताधिकार का प्रयोग  स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए करना जरूरी है। 
 
 
 इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी  पूजा मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक  पी0एन0 सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी  दिनेश सिंह, जिला विकास अधिकारी  भोलानाथ कनौजिया, राज्य संदर्भ दाता डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP