नगर निगम ने 400 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की

-ट्रक में लाद कर ले जाई जा रही थी पॉलिथिन

मथुरा। नगर निगम ने 400 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की है। प्रतिबंधित प्लास्टिक को ट्रक में लाद कर ले जाया जा रहा था। नगर निगम की और से की गई कार्यवाही में 2.5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत प्रतिदिन प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करने के साथ जुर्माना वसूल किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान एवं सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी द्वारा सौंख रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक से भरे हुया टाटा 407 ट्रक पकडा गया। जिसमें लगभग 400 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करते हुये जुर्माने के रूप में 2.5 लाख की वसूली की गयी है।

सहायक नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाया जायेगा। अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तीकरण करने के साथ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के जब्तीकरण के दौरान नगर निगम टास्क फोर्स से राजेश सूबेदार, पदम सिंह, सुन्दर, दीपक शर्मा आदि नगर निगम टीम उपस्थित रही।


About The Author: Abhishek Desk