जानी मानी फैशन डिजाइनर रोजलिन मिडलटन की ईस्टर सेलिब्रेशन की पार्टी ने मचाया धमाल,।

 कई बॉलीवुड स्टार हुए शामिल। 

स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो।
सिनेमा और फैशन जगत की जानी मानी फैशन डिजाइनर रोजलिन मिडलटन की ईस्टर सेलिब्रेशन की पार्टी ने मचाया धमाल, कई बॉलीवुड स्टार शामिल होकर इस कार्यक्रम का लुप्त उठाया। रोजलिन मिडलटन बॉलीवुड जगत में उन हस्तियों में शामिल हैं जिनकी पहचान पर्दे और स्टेज के पिछे कि है।
 
 रोजलिन इनदिनो अपनी आने वाली कई शोज को लेकर बेहद व्यस्त हैं। कार्यक्रम को लेकर पूछे जाने पर  वो बताती हैं इसकी जानकारी आपको जल्द ही दे दिए जाएगी और ईस्टर को लेकर वह बताती हैं कि ईसका महत्व यीशु मसीह की मृत्यु पर विजय है। उनके पुनरुत्थान का अर्थ है अनंत जीवन जो उन सभी को दिया जाता है जो उन पर विश्वास करते हैं। 
 
ईस्टर का उद्देश्य यीशु द्वारा अपने तीन साल के मंत्रालय के दौरान सिखाई गई और प्रचारित की गई सभी बातों की पूर्ण पुष्टि भी है। अगर वह मृतकों में से नहीं जी उठे होते या बस मर गए होते और पुनर्जीवित नहीं हुए होते, तो उन्हें सिर्फ एक और शिक्षक या पैगंबर माना जाता। 
हालाँकि, उनके पुनरुत्थान ने उन सभी को फटकार लगाई और अंतिम और निर्विवाद प्रमाण प्रदान किया कि वह ईश्वर के पुत्र थे और उन्होंने एक बार और हमेशा के लिए मृत्यु पर विजय प्राप्त की थी। मृतकों में से यीशु मसीह का पुनरुत्थान ईसाई सुसमाचार का मूल है। मैं यही प्रार्थना करती हु की आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो। इस कार्यक्रम मे सिने जगत से हिना , राजकुमार कनोजिया, नाशीर, सुशीलाजीत साहनी पेज वन और 70एम.एम एंटरटेनमेंट (सी.ई.ओ.), गुरु सहित कई अन्य लोग उपस्थित हुए और उन्हे बधाई दी।

About The Author: Abhishek Desk