कांग्रेस भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी तो सपा के माफिया राज कोई भूला नहीं :ब्रजेश पाठक

स्वतंत्र प्रभात 

अलीगढ़,। भाजपा ने ऐसा शासन दिया कि अब बहन बेटियां रात को घर से निकलती हैं। सपा के माफिया राज को उत्तर प्रदेश से जड़ से समाप्त करने के लिए लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 व देशभर में 400 सीटों पर भाजपा काबिज होगी। सतीश गौतम को वोट देने का मतलब है माफिया पर चोट। तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाकर माफिया राज का पूरी तरह सफाया करना है।

भाजपा उम्मीदवार सतीश गौतम के नामांकन समारोह में आज अलीगढ़ पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा व कांग्रेस पर हमला बोलते हुये उक्त बातें व्यक्त कीं। कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी है तो यूपी में सपा के माफिया राज कोई भूला नहीं है। पश्चिमी यूपी में सपा के माफिया सक्रिय थे। अलीगढ़, हाथरस, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों में बहन बेटियां रात को नहीं निकलतीं थीं।थीं प्रदेश भर में सपा के आतंक से जनता परेशान थी। मोदी, योगी के शासन काल में अमन का राज है।


उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में आठों सीट भाजपा के खाते में जा रही है। बाबू कल्याण सिंह के आशीर्वाद से अलीगढ़ का एक एक बच्चा सतीश गौतम के पक्ष में है। बाबू कल्याण सिंह को नमन करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कल्याण सिंह ने राममंदिर के लिए कुर्सी को ठोकर मार दी थी। राममंदिर बनने से उनका सपना साकार हुआ।

अयोध्या का राममंदिर बाबू कल्याण सिंह की देन है। डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि बहनों को पक्का मकान, उज्वला गैस कनेक्शन, हर घर बिजली व निःशुल्क राशन दिया जा रहा। किसान सम्मान निधि से देश के किसानों का सम्मान रखा गया। अलीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार सतीश गौतम औधोगिक विकास कराएंगें।

About The Author: Abhishek Desk