नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील

 

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर।चुनावी समर में भाजपा लोक सभा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जोर शोर से कमर कसते हुए जन जन से मिल कर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं।
      भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने हंसवर मण्डल के अपने प्रभार वाले शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 263 अकबेलपुर में सोमवार को शक्ति केंद्र संयोजक रिंकू गोस्वामी,बूथ अध्यक्ष प्रेमचन्द विश्वकर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक कर बूथ के अंतर्गत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और मतदाताओं से सम्पर्क किया।


          बूथ और पन्ना प्रमुखों की बैठक के बाद लोगों से सम्पर्क के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र की असली पूंजी जनता है जिसके निर्णय से ही देश की दिशा और दशा तय होता है।देश का मतदाता देश की प्रगति और एक भारत श्रेष्ठ भारत का पक्षधर है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश और ऐतिहासिक जनहित की कार्यों से देश का मतदाता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।उन्होंने लोगों से भाजपा के निर्विवाद छवि के युवा और क्षेत्र की विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाले सांसद रितेश पाण्डेय को जीत दिलाने का आवाहन किया। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश और जनता के हितों में जितने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उतना कार्य आजादी के बाद बनी कांग्रेस और अन्य दल की सरकारों ने नहीं किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों की गरीब जनता को पक्के मकान,फ्री अनाज,फ्री गैस कनेक्शन,हर घर को शौचालय,प्रत्येक गांव को पक्के मार्ग से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है।धारा 370 की समाप्ति,अयोध्या में भगवान श्री राम लला का भव्य मंदिर निर्माण, महिला सशक्तिकरण के लिए महिला आरक्षण कानून,नागरिकता संशोधन कानून पारित कराना,प्रदेश को माफिया राज से मुक्ति दिला कर भयमुक्त बनाने का कार्य भाजपा सरकार ने ही किया है।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय को चुनाव जिताने का अनुरोध किया।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP