विपक्षी गठबंधन का रामलीला मैदान से पाॅवर गेम का आगाज, महारैली में जुटे मोदी के खिलाफ तमाम नेता

स्वतंत्र प्रभात। एसडी सेठी।

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली  सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ तमाम विपक्षी गठबंधन के नेताओ ने रविवार को रामलीला मैदान से पीएम मोदी के कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ  महारैली कर अपनी ताकत का ज़बरदस्त प्रदर्शन किया।

सभी नेताओ ने एक स्वर से वहां  मौजूद लोगों से लोकतान्त्रिक व्यवस्था को कायम रखने का अहवाहन किया गया। इस महारैली में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, केजरीवाल की पत्नि सुनीता केजरीवाल, फारूख अब्दुल्लाह, महबूबा मुफ्ती,लालू पुत्र तेजस्वी यादव,उद्धव ठाकरे,अखिलेश यादव,सीताराम येचुरी,पंजाब सीएम भगवंत मान,डेरेक ओ ब्रायन, चंपई सोरेन, समेत अन्य विपक्षी नेता भी मौजूद थे।

 

सभी विपक्षी नेताओ ने एक स्वर से लोगों को मोदी की तानाशाही को उखाड फेकने का अहवाहन किया। राम लीला मैदान के बडे मंच से केजरीवाल की पत्नि सुनीता केजरीवाल  ने पहली बार अपने संबोधन  में पार्टी के कार्यकर्ताओ में अपनी उपस्थिति का अहसास करा दिया। रविवार अल सुबह से ही आम आदमी पार्टी के हजारों पदाधिकारी ,कार्यकर्ता ,विधायक, पार्षदों ने  बसों में भरकर रामलीला मैदान का रूख कर दिया था।

 बसों में कार्यकर्ताओ के द्वारा भगत सिंह का गीत मेरा रंग दे बसंती चोला के तराने गाते हुए जोश भरे नारे लगा रहे थे। जेल के ताले टूटेगें,केजरीवाल छूटेगें, हम चट्टानों से टकराने आए हैं,हम देश बचाने आए हैं। हम निकल पडे हैं अपने सच्चे और इमानदार नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ हुंकार भरने।अब आएगी ऐसी आंधी जो तानाशाह को हिला कर रख देगी। रैली में सुनीता केजरीवाल के संबोधन से एक बात तो तय हो गई है कि केजरीवाल की अनुपस्थित में सुनीता केजरीवाल ने मोर्चा संभाल लिया है। वह आने वाले वक्त में दिल्ली की सीएम की गद्दी को संभालने जा रही है। 

About The Author: Abhishek Desk