सबका साथ सबका विकास के नाम पर पूर्ण बहुमत से फिर बनेगी सरकार केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री टेनी

स्वतंत्र प्रभात 
निघासन खीरी। मिशन 2024 को लेकर निघासन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह के  आवास पर  जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री व लोकसभा प्रत्याशी मा0 अजय मिश्र टेनी जी का जोरदार स्वागत किया गया।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री ने विस्तार पूर्वक आत्म निर्भर भारत कैसे बन रहा है इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार गरीबों के हित में निरंतर विकास कार्य कर रही है पूरे भारत में विकास की आंधी जैसा माहौल बना हुआ है आम जनता को किसी न किसी योजना का लाभ जरूर मिला है।
 
लगभग सभी पात्र व्यक्तियों को कोई न कोई योजना का लाभ जरूर मिला है इस प्रकार तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। इस बैठक में  भाजपा विधानसभा निघासन प्रभारी निघासन अरविन्द गुप्ता जी ने संगठन के पदाधिकारियों को और मजबूती के जुटने के लिए मार्गदर्शन दिया।
 
विधानसभा संयोजक भाजपा निघासन दयाशंकर मौर्य जी व सांसद प्रतिनिधि व पूर्व जिला महामंत्री अरविन्द सिंह संजय व पूर्व विधानसभा प्रभारी कनक पाल सिंह राणा ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन नागेन्द्र सिंह सेंगर ने किया।इस दौरान शोशल मीडिया प्रभारी मुकेश मिश्रा, महिला मोर्चा से गीता त्रिपाठी प्रधान, मंडल अध्यक्ष सिंगाही बिजेंद्र सिंह बीडीसी, समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
 

About The Author: Abhishek Desk