मैट्रो में अंग लगा दे रे गाने पर वायरल अश्लील डांस

स्वतंत्र प्रभात।

एस.डी.सेठी।

दिल्ली। मैट्रो के ढेरों ,निर्देशो, चेतावनियों के बावजूद अश्लील डांस रील बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।ताजा वायरल मामला रेड लाइन मैट्रो में दो लडकियों द्वारा आपस में  चिपटते हुए  अंग लगा दे रे गाने पर होली का रंग लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियों में  मैट्रो के अंदर फर्श पर बैठकर-लेटकर होली खेलते और अश्लील हरकत करती हुई नजर आ रही हैं।  दोनों लडकियों ने सफेद साडी और सूट में बाकायदा मैट्रो के फर्श पर ढेर सारा गुलाल रखा हुआ है। दोनों बेहद अभद्र और अश्लील तरीके से गुलाल लगा रही हैं।

वीडियो के  बैकग्राउंड में   अंग लगा दे रे,मौहे रंग लगा दे रे,मै तो तेरी जोगनियां ,तू जोग लगा  दे रे... गाना चल रहा है।मगर हैरत है की बात है कि दोनो लडकियां भीड से बेपरवाह अश्लील हरकत करने की बेशर्मी की सारी हदें पार करती नजर आ  रही है।

 
 

About The Author: Abhishek Desk