मिलावट खोरों पर कार्यवाही, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सख्त

 

 

आगामी होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु आयुक्त , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ.प्र. लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी उन्नाव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गुरुवार को राजधानी मार्ग शुक्लागंज जनपद उन्नाव मे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिसूचना के आधार पर गाडी से ले जा रहे खोया छापेमारी कर बरामद करते हुए संदिग्ध स्थिती वाले लगभग 2 कुंतल खोया को नष्ट कराते हुए 5 खोये के नमूने संग्रहित कर जाँच हेतु भेजा जा रहा है। साथ ही विशेष अभियान के अंतर्गत आज लिए गए नमूनो का विवरण निम्नवत है।

 

1.गंगा नगर, बीघापुर से खोया का एक नमूना लिया गया।

 

2.धानी खेड़ा से पापड़ का नमूना लिया गया।

 

3. भगवंत नगर से खोया का एक नमूना लिया गया।

 

4. पाटन, बीघापुर से बेसन का एक नमूना लिया गया 

 

5. शुक्लागंज , उन्नाव से खोये के 5 नमूने नियमानुसार संग्रहित किये गए ।

 

            उपरोक्त संग्रहित नमूनो को विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है, जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

About The Author: Swatantra Prabhat Reporters