कांग्रेस को झटका: अजय कपूर भाजपा में शामिल

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार के प्रभारी थे अजय कपूर, क्या कानपुर में लोकसभा प्रत्याशी बदलेगा, लोगों में और मीडिया में चर्चा जारी, कानपुर के बड़े समाजसेवी भी हैं अजय कपूर 

स्वतंत्र प्रभात 
कानपुर। अखिलेश भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और कई बार के कांग्रेसी विधायक अजय कपूर कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी में आज विधिवत रूप से शामिल हो गए। पूर्व विधायक अजय कपूर कानपुर के एक बड़े समाजसेवी हैं और कई बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे हैं। अजय कपूर की लोकप्रियता को इसी से समझा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में जब सपा, बसपा और भारतीय जनता पार्टी का डंका बज रहा था तब अजय कपूर ने कांग्रेस के टिकट पर अपने दम पर विजय हासिल की है।
 
अजय कपूर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार हैं वो तीन बार गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। अजय कपूर के भाजपा में शामिल हो जाने से कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। अब देखना है कि क्या भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में अपना घोषित प्रत्याशी बदल कर अजय कपूर को प्रत्याशी बदलेगी या विधानसभा चुनाव में अजय कपूर कमल खिलाएंगे। अजय कपूर वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव थे और बिहार के प्रभारी थे। अजय कपूर को राहुल गांधी का बहुत ही करीबी नेता माना जाता था।
 
हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब कानपुर पहुंची तो अजय कपूर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। और किसी को उम्मीद नहीं थी कि अचानक वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में अजय कपूर और भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी में काफी नोंक-झोंक और समर्थकों में मारपीट हुई थी। जो बाद में समझौते के तहत मामला शांत हुआ था। अब दोनों नेता भारतीय जनता पार्टी में हैं।
 
 

About The Author: Swatantra Prabhat Desk