व्यापार मंडल के सहयोग से हुआ निर्धन कन्या का धूमधाम से विवाह

 नगर अध्यक्ष राहुल भदौरिया के सहयोग की हुई सराहना

गरीब कन्याओं का विवाह करना सबसे बड़ा यज्ञ, नगर युवा उपाध्यक्ष:राहुल गुप्ता

स्वतंत्र प्रभात 
लालगंज रायबरेली। व्यापार मंडल के सहयोग से एक गरीब कन्या के हाथ पीले किये गये। जिसमें समाजसेवी सुधा द्विवेदी का भी विशेष सहयोग रहा। सम्पूर्ण विवाह धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया।
 
 नगर व्यापार मंडल की ओर से निर्धन कन्या के विवाह कार्यक्रम मे तहत एक बिटिया के हांथ पीले किये गए। आयोजित समारोह में नगर अध्यक्ष राहुल भदौरिया की अगुवाई में व्यापार मंडल के सदस्यों व समाज के महनीय लोगों ने उत्साह से भाग लिया। गरीब कन्याओं के विवाह को लेकर व्यापार मंडल की इस पहल को लोगों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची सुधा द्विवेदी ने कन्या को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि गरीब कन्याओं का विवाह करना सबसे बड़ा यज्ञ है। व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि श्री फाउडेशन हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर है। सभी को ऐसे आयोजनों में बढ़-कर कर भागीदारी रखनी चाहिए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल भदौरिया, प्रभारी अनिल गुप्ता, बीरेंद्र शुक्ला, राघवेंद्र सूर्यवंशी, संरक्षक राजू तिवारी, राहुल गुप्ता, किरण प्रचार मंत्री रमेश कौशल, अमन सोनी,
 
विनोद वर्मा ऋषि होंडा, सराफा अध्यक्ष अमरेश सोनी, दीपेंद्र रस्तोगी, दीपू गुप्ता, पंकज सोनी, अभिनेश सोनी, मनोज भदौरिया, गुफरान, शकील, चांदबाबू, विजय सोनकर, बाराती, अखिलेश सिंह, संतोष मिश्रा महामंत्री, विपिन कोषाध्यक्ष, राकेश गुप्ता, रामू प्रजापति, डा. सलीम, विमल तिवारी, प्रमोद तिवारी, हरि शंकर श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा, आकर्षण द्विवेदी, सत्यम मिश्रा, रितिज आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat Desk