माहे रमज़ान का चांद आया नजर

अकीदतमंद रखेंगे रोजे,पढ़ेंगे तरावीह

उन्नाव।

माहे रमजान का चांद नजर आ गया है कल से रखे जाएंगे रोजे। मुसलमानो का पवित्र महीना रमजान का चांद नजर आते ही मुसलमान रोजे और तरावी की तैयारी में जुट जाते हैं। एक महीने यह पवित्र महीना रमजान चलता है। इसमें बालिग मर्द औरत सभी रोजे का एहतमाम करते हैं। सुबह लगभग 4.30 शहरी करते हैं फिर पूरा दिन रोजे की हालत में रहते हैं जिसमें न ही कुछ खाया जा सकता है और न ही कुछ पिया जा सकता है।

सूरज डूबने के बाद रोजा इफ्तार किया जाता है उसके बाद ईशा की नमाज में बाद एक खास नमाज तरावी सभी मुसलमान बड़ी अकीदतऔर खुलूस से पढ़ते हैं। इस मुबारक महीने में मुसलमान अपनी जमा पूंजी जकात निकलकर गरीबों में बांटता है। बताया जाता है कि रोजे रखने की हकीकत ये है कि रोजेदार को उस भूख का अहसास हो जाए जो भूख किसी गरीब को फाका करके होती है। इसीलिए इस पवित्र महीने में भूखों को खाना भी खिलाने का काफी पुण्य का काम माना जाता है।

About The Author: Swatantra Prabhat Reporters