आधुनिक जीवन शैली में अनिवार्य है योग-सुख सागर

रासेयो शिविर

रूद्रपुर, देवरिया।

रक्षा राव राजनाथ राव महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन योग प्रशिक्षक सुखसागर शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को योग सिखाया। उन्होंने कहा कि योग से काया निरोग होती है।

आधुनिक जीवन शैली में योग अनिवार्य अंग है। इसके बदले हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। बौद्धिक कार्यक्रम में संस्कृति में क्षरण जिम्मेदार कौन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता मनोज शुक्ला ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली अपना कर हम भारतीय थ्रीडी कल्चर के पीछे भाग रहे हैं। जिसके फल स्वरुप हमारी संस्कृति का लगातार क्षरण हो रहा है।

नारी को उपभोग की वस्तु बना दिया गया है। पश्चिमी सभ्यता के बहकावे में आकर हमारा चरित्र चाल चलन और सोच अश्लील हो चुका है। युवाओं को आगे आकर स्वामी विवेकानंद और भगिनी निवेदिता के जीवन शैली को अपनाना होगा। इस अवसर पर डॉक्टर अविनाश सिंह, डॉक्टर विपुल सिंह, अश्वनी द्विवेदी, के एम उपाध्याय, सुशील सिंह,जवाहर राव के अलावा हिमांशु पाण्डेय, हरिनंदन,आशिया, मुस्कान,सतीश यादव,दीपक शर्मा,गीता आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP