फौजियों ने डॉक्टर कौशल को किया सम्मानित,

स्वतंत्र प्रभात 
गोला गोकर्णनाथ खीरी। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से अवार्ड लेकर नगर आने के बाद से विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों के द्वारा डॉ कौशल को सम्मानित करने का सिलसिला अब भी जारी है।देश की सेवा में योगदान करने बाले फौजियों राजेश्वर सिंह, कृष्ण गोपाल त्रिवेदी, वीरेंद्र मिश्रा, गजेंद्र प्रसाद वर्मा, प्रमोद सिंह, जगदेव सिंह, राम हरीश मिश्रा, अनिल कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद ने डॉ कौशल को माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर भव्य तरीके से सम्मानित किया है।
 
यह अवार्ड चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला है। मलेशिया टूरिज्म एंड प्रमोशन बोर्ड डायरेक्टर मनोहरन पेरियासैमी मिनिस्ट्री ऑफ़ टूरिज्म के हाथों बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से नवाजा गया था। भारत के 15 लोगों को यह सम्मान मलेशिया में प्रदान किया गया था।
 
डा. कौशल हॉस्पिटल ग्रुप के साथ साथ चिकित्सीय एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ चढकर करते हैं। जिसकी अपडेट उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर दिखती है। वह अब तक लाखो लोगों का कैंप में निःशुल्क इलाज कर चुके हैं। और 5000 से अधिक लोगों तक राशन, कंबल और राहत सामग्री पहुचा चुके हैं।
 
 

About The Author: Abhishek Desk