नगला हगा में पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्कार

-दो साल के बेटे ने दी मुखाग्नि दी, सैनिक टुकड़ी ने दी सलामी

स्वतंत्र प्रभात 
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव नगला हगा में पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। परिजनों के मुताबिक 15 दिन से 17 जाट के सैनिक मनोज चौधरी का इलाज चल रहा था। सैनिक जवान की मौत की खबर से घर परिवार में कोहराम मच गया। मनोज चौधरी पुत्र महताप सिंह निवासी नगला हगा थाना बलदेव 17 जाट रेजीमेंट में सेवा दे रहे थे।

मनोज चौधरी नौ फरवरी को घर पर इन दिनों छुट्टी पर आये थे। 14 फरवरी को मनोज एक शादी में ओल के पास गये थे, शादी से आते समय परखम के पास अज्ञात कारणों से एक्सीडेंट हो गया। जिसमे मनोज गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। मौके पर पहुंची फरह पुलिस ने मनोज को सीएचसी फरह पर भर्ती कराया था। परिवारीजनों ने मनोज का निजी अस्पताल आनन्द मंगल अस्पताल आगरा में इलाज कराया। जिसके बाद परिवारीजनों ने मिलिट्री हॉस्पिटल आगरा में भर्ती कराया। शुक्रवार दोपहर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सैनिक के परिवार में दो भाई व एक बहिन में सबसे बड़े मनोज थे। मनोज की शादी 2019 में दर्शन से रेपुराजाट से हुई थी। मनोज के एक दो वर्ष का बेटा वीर चौधरी है। मनोज की पत्नी दर्शन का रो रो कर बुरा हाल था। सेना के जवान मनोज का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह गांव नगला हगा पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों ने तिरंगे झंडे के साथ शोक व्यक्त किया। सैनिक को पूर्ण सम्मान के साथ सैनिक टुकड़ी ने सलामी दीं। सैनिक के परिजनों को तिरंगा झंडा सौंपा। सैनिक के दो वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी।


About The Author: Abhishek Desk