अभेद दुर्ग भेद कर खिलेगा अबकी बार कमल का फूल

 

 पार्टी जनों से संपर्क समन्वय सहयोग से होगा भाजपा के विजय का सूत्र:--
 
अंबेडकरनगर।भाजपा केंद्रीय कार्यालय पर रविवार को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चघु,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उ.प्र.चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बसपा सांसद रितेश पांडेय  भारतीय जनता पार्टी के रीतियों नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया।

जिसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक मंडलध्यक्षों से संपर्क समन्वय स्थापित कर दिया पार्टी जनों को एक सूत्र में बांध कर कमल खिलाना व शीर्ष नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार करना वरिष्ठ,कनिष्ठ जनों का सहयोग से ही लक्ष्य 270 में एक कमल फूल खिलाकर अंबेडकरनगर नगर से खिला शीर्ष नेतृत्व की झोली में डालना सभी का दायित्व होगा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के निजी सचिव व नारायण सेवा संस्थान के संरक्षक विवेक मौर्य ने रितेश पांडेय भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के अवसर पर बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हैं हम सभी को एकजुट होकर 55 लोकसभा अंबेडकरनगर से कमल खिलना है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP