निरंकारी मिशन द्वारा चलाया  गया स्वच्छता अभियान।

स्वतंत्र प्रभात
फूलपुर, प्रयागराज।
फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित सन्त निरंकारी मंडल शाखा फूलपुर के द्वारा सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। सामाजिक कार्यों के क्रम में निरंकारी मिशन के द्वारा अनेक सामाजिक कार्य किए जाते हैं। बाबा हरदेव सिंह महराज से प्रभावित हो कर  शाखा फूलपुर निरंकारी अनुयाइयों ने स्वच्छ जल - स्वच्छ मन का संदेश, लेकर नगर पंचायत फूलपुर के मोहल्ला शेषपुर पश्चिमी ब्लाक मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया।
 
सफाई अभियान में मुख्य अतिथि नगर पंचायत फूलपुर अध्यक्ष अमर नाथ यादव ने शुभारम्भ किया।
भोला नाथ के अनुसार निरंकारी मिशन हमेशा से फरवरी माह में सफाई अभियान चला कर समाज को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए संदेश दिया जाता है।
 
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव जी महराज उपदेशों में बताया है कि प्रदूषण अन्दर हो या  बाहर हो दोनो हानिकारक हैं। समाज को बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे को पहल करना चाहिए। इस मौके पर मनोज कुमार संचालक राजधारी एवं सैकड़ों सेवादारों ने सफाई अभियान में भाग लिया ।

About The Author: Abhishek Desk