उचित आहार विहार का करें पालन: डा अजित

स्वतंत्र प्रभात 
 देवरिया।
 
आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि अनियमित जीवन शैली और तनाव युक्त जीवन शैली के चलते लोग अधिक से अधिक गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं,
 
जिससे उनके सुखमय जीवन में  बीमारियों का ग्रहण लगा रहता है।आरोग्य रहने के लिए आयुर्वेद अनुसार दिनचर्या, मौसम अनुकूल आहार बिहार, नींद का पर्याप्त लेना, रात्रि को भोजन कम करना, मांसाहार का सेवन न करना,पिज़्ज़ा बर्गर , तली भुनी चीजों का सेवन कम करना स्वस्थ जीवन शैली अपनाना, उचित आहार बिहार का पालन करना,समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का जांच विशेषज्ञ चिकित्सक के देखभाल में कराना चाहिए। इन सभी उपायों को अपनाकर हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं स्वस्थ ही जीवन का आधार है तभी हम सभी सुखों की  अनुभूति कर सकते हैं।
 

About The Author: Swatantra Prabhat Reporters