तीन माह पूर्व गायब लड़की को पुलिस ने किया बरामद

लड़की की मां ने लड़की को लेने से किया मना तो पुलिस ने महिला निकेतन को सौंपा

महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़के पर तीन माह पूर्व नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा था। लड़की के परिजनों ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर खोजबीन कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लड़की के खोजबीन में जुटी हुई थी। जहां पुलिस ने थाना क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर लड़की को बरामद किया है।
 
जानकारी के मुताबिक बीते अक्टूबर माह में परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़के पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा था। लड़की की मां ने स्थानीय पुलिस को लिखित प्रार्थनापत्र देकर खोजबीन कर कार्रवाई करने की मांग की थी। स्थानीय पुलिस ने मामले में धारा 363 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर लड़की को खोजबीन में करने में जुटी हुई थी। गुरुवार की शाम सेवतरी चौकी प्रभारी ओमजीत पटेल  व मय हमराह कांस्टेबल रामगनेश चौहान व महिला कांस्टेबल अनुराधा शुक्ला की गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के सेखुआनी चौराहे से लड़की को बरामद किया है।
 
पुलिस ने बरामद लड़की को समझा-बुझाकर परिजनों को सुपुर्द करने का प्रयास किया लेकिन नाराज परिजनों ने लड़की को लेने से मना कर दिया जिसके बाद पुलिस ने बरामद लड़की को महराजगंज नारी निकेतन को सुपुर्द कर दिया।
 
इस संबंध में सेवतरी चौकी प्रभारी ओमजीत पटेल ने बताया कि गायब लड़की को बरामद कर नारी निकेतन को सुपुर्द किया गया है, जल्द ही लड़की के परिजनों को समझा-बुझाकर उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।

About The Author: Swatantra Prabhat UP