असम करीमगंज जिले के कृष्णानगर गांव में महिलाएं उत्साह के साथ 2024 जनवरी पिकनिक का आयोजन किया।

असम करीमगंज

संवाददाता, दैनिक स्वतंत्र प्रभात :

 

कृष्णानगर गांव की महिलाओं की पिकनिक का यह तीसरा साल है. गांव की महिलाओं ने एकत्रित होकर निशिकांत एलपी स्कूल के सामने खुले मैदान में पिकनिक का आयोजन किया. सभी महिलाओं ने चंदा इकट्ठा कर इस पिकनिक का आयोजन किया. इस पिकनिक का उद्देश्य केवल खेलों के माध्यम से महिलाओं का मनोरंजन करना है।

प्रतियोगिता के अंत में विजेता महिलाओं को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार और तृतीय सम्मान से नवाजा गया. महिलाओं ने कहा कि पिछले दो वर्षों से एक जनवरी के अवसर पर इस पिकनिक का आयोजन किया जाता रहा है और ईश्वर की कृपा से इसका आयोजन सभी महिलाएं मिलकर करेंगी।

About The Author: Swatantra Prabhat UP