पीलीभीत: सपा को कभी वोट न करने वाले परिवारों को तलाशेंगे सपाई, 2024 के लिए अखिलेश ने कर ली तैयारी

पीलीभीत
 
लगातार दो विधानसभा चुनाव में जिले की  चारों सीटों पर हार का मुंह देख चुकी समाजवादी पार्टी अब आगामी लोकसभा चुनाव में खुद को तैयार करने में जुट गई है। देर से ही सही लेकिन अब कमजोर बूथ को मजबूत बनाने के पैटर्न पर काम होगा। कमजोर बूथों और कभी सपा को वोट न करने वाले परिवार चिन्हित किए जाएंगे। फिर संपर्क साधकर पार्टियों की नीतियों से अवगत कराकर सपा के नये वोटर के तौर पर जोड़ने की  कवायद होगी। हालांकि इस प्रसास में सपाई कितने कामयाब होंगे, ये तो मतदान के नतीजे आने पर साबित हो सकेगा।
 
शहर के  एक होटल में शनिवार दोपहर को समाजवादी पार्टी की ओर से एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें सह-लोकसभा प्रभारी यूसुफ कादरी, पूर्व विधायक अरशद खां, पूर्व प्रदेश सचिव सतनाम सिंह सत्ता, प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह, फारुख कादरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामा चरण गंगवार, जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पवन यादव कांशराम सरोज आदि शामिल हुए। बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर से राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी/सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP