सर्दी बढ़ने से अचानक बढ़ने लगी कार्डियोलॉजी में हृदय रोगियों की संख्या 

नमक, और तैलीय चीजों का सेवन कम करें, हल्का व्यायाम करें, दवा समय पर लें, पानी अधिक मात्रा में न लें, अधिक सर्दी में बाहर निकलने से बचें।

कानपुर।‌

 

सर्दी के दिनों में कानपुर के ह्रदय रोग संस्थान में रोगियों की संख्या में ख़ासा इजाफा देखा जा रहा है। कानपुर नगर के अलावा अन्य जनपदों से भी मरीज हृदय रोग संस्थान में आ रहे हैं। कार्डियोलॉजी कानपुर का स्थान प्रदेश में बड़ी प्रतिष्ठा से लिया जाता है क्योंकि यहां कम खर्च में रोगियों को अच्छा इलाज मिलता है। यही कारण है कि यहां मरीजों में संख्या अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

                    एक वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ ने बताया कि सर्दियों में हमारे शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं और सख्त हो जाती हैं। इन्हें सामान्य करने के लिए शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है जिसका असर दिल पर पड़ता है और अटैक की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए सर्दी के समय हमें अपनी जीवन शैली पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमें नमक का सेवन कम कर देना चाहिए, ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। पानी केवल उतना पीना चाहिए जितनी हमको प्यास हो, सुबह जल्दी टहलने या व्यायाम की आदत में बदलाव लाना चाहिए क्योंकि एक दम से नींद से जब हम उठते हैं तो उस समय हमारी नसें सिकुड़ी हुई होती हैं।‌ पहले वह समान्य हो जाएं तभी हमें व्यायाम करने या टहलने निकलना चाहिए। व्यायाम भी हल्का करना चाहिए।
 
                         उन्होंने बताया कि हमें समय पर अपनी डाइट लेना चाहिए। और खाने में तैलीय चीजों को कम से कम कर देना चाहिए। इस तरह के कुछ उपाय करके हम हार्ट अटैक की संभावनाओं को कम कर सकते हैं। और जो दवाइयां विशेष कर ब्लड प्रेशर के मरीजों को समय से लेना चाहिए। क्यों कि ब्लड प्रेशर का सीधा संबंध हृदय से होता है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP