मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

मण्डलायुक्त ने ठण्ड के दृष्टिगत सभी आवश्यक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के दिए निर्देश।
 
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
 
 
      मण्डलायुक्त  विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मंगलवारको समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित मण्डलीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड/विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति लाये जाने के निर्देश दिए है। 
 
 
       मण्डलायुक्त ने  सभी जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठण्ड के मौसम के दृष्टिगत सभी चिन्हित/आवश्यक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था एवं रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए।  ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी से सम्बंधित इकाईयों/निवेशकों से सम्बंधित आवेदनों को शीघ्रता से निस्तारण किए जाने के  जनपदों के सम्बंधित अधिकारियों को निवेशकों/उद्यमियों के साथ बातचीत करते रहने व उनकी समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित करने  गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। 
 
 मण्डलायुक्त ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि कहीं पर भी छुट्टा जानवर सड़क पर घूमते हुए न पाये जाये, नही तो सम्बंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

About The Author: Swatantra Prabhat UP