डां मोहन यादव को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी कालजयी फैसला: जितेन्द्र चौधरी

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा के चयन से सर्व समाज मे ऊर्जा का संचार

स्वतंत्रप्रभात।जिलाब्यूरो।बालाघाट।

 

संघर्षशील कृत्तिव व व्यक्तित्व के धनी एवं जनसेवा के लिए सदा समर्पित डां मोहन यादव प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा जिला चूनाव संचालन समिति मीडिया प्रबंधन प्रभारी जितेन्द्र 'जित्तु' चौधरी द्वारा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर व उपमुख्यमंत्री के रूप में पंडित राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा को संगठन द्वारा सोंपी गई इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी बधाइयां व शुभकामनाएं दी हैं।

जितेन्द्र चौधरी ने बधाई संदेश जारी करते हुए कहा गया है कि, भारतीय जनता पार्टी में विचारधारा के भाव से काम करने वाले व्यक्ति को जिम्मेदारी मिलती है। डॉक्टर मोहन यादव लगातार 3 बार से दक्षिण उज्जैन से विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे वर्तमान सरकार मे उच्च शिक्षा मंत्री रहैं हैं। अब संगठन ने उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। यह निश्चित ही प्रदेश के हित में निर्णायक, सराहनीय और कालजयी फैसला साबित होगा। जिसकी जितनी भी तारीफ की जाएं उतनी ही कम होगी।

सरकार की योजनाओं से लाभान्वित

जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि, श्री यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर तथा उपमुख्यमंत्री के रूप में पंडित राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा को चुने जाने पर सर्व समाज मे ऊर्जा का संचार होगा। उनके नेतृत्व में सत्ता और संगठन की ताकत मजबूती की ओर आगे बढ़ेगी।

डॉक्टर मोहन यादव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से काम करेंगे। मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण योजना महिला सशक्तिकरण के लिए बनाई गई लाडली बहनों को अधिक शक्ति प्रदान होगी। हर व्यक्ति का विकास गरीब, मजदूर और किसान भाई भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होंगे।

लोकसभा चुनाव में भाजपा की सुनामी: चौधरी 

जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए मिशन 2024 लोकसभा चुनाव में भी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक बूथ केंद्र पर भाजपा की ताकत सुनामी में बदलेगी। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के भाव को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश की कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे।

About The Author: Swatantra Prabhat Reporters