खबर का असर ,मुख्यमंत्री के चित्र पर पोती कालिख, अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज

ऐहार गांव के कूड़ा निस्तारण केंद्र की दीवार पर स्वच्छता का संदेश लिखे स्लोगन व मुख्यमंत्री के चित्र का मामला 

 लालगंज रायबरेली
 
क्षेत्र के पूरे कालिका बॉक्स मजरे ऐहार गांव के कूड़ा निस्तारण केंद्र की दीवार पर स्वच्छता का संदेश लिखे स्लोगन के साथ छापी मुख्यमंत्री की फोटो पर कालिख लगाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात खुरापाती तत्वों के विरुद्ध केस दर्ज किया
 
खबर छपने के बाद तत्काल स्थानी पुलिस ने मुख्यमंत्री की कालिख लगी चित्र के ऊपर लाल रंग से पुताई कर दी सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि मामला के संज्ञान में आते ही खुरापाती तत्वों के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की धर-पकड़ का प्रयास किया जा रहा है आपको बताते चलें कि स्वतंत्र प्रभात में मुख्यमंत्री के चित्र पर कालिख लगी होने की खबर को प्रमुखता से छापा था
 
खबर छपते ही पुलिस महकमें हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिसकर्मी रात में कूड़ा निस्तारण केंद्र को खोज कर कालिख लगी मुख्यमंत्री के चित्र पर लाल रंग से पुताई कर दी और तत्काल ही मामले में केस दर्ज कर लिया।

About The Author: Swatantra Prabhat UP