महिला ने ससुर पर लगाया शारीरिक शोषण और दहेज उत्पीड़न का आरोप

गोला गोकर्णनाथ खीरी
 
नगर से सटे हुए रेलवे क्रॉसिंग के पार बसे ग्राम हफीजपुर निवासी एक मुस्लिम महिला ने अपने ससुर द्वारा शारीरिक शोषण किए जाने और दहेज उत्पीड़न किए जाने की शिकायत तहरीर देकर गोला पुलिस से की है। पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
 
जासरून 24 वर्ष पत्नी इमरान निवासी ग्राम हफीजपुर थाना गोला ने पुलिस को तहसील देकर कहा है कि उसका विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था। तीन वर्ष की एक बेटी उसकी गोद में है। पति कपड़े का व्यापार करता है और अक्सर बाहर रहता है।
 
महिला ने गोला पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसका ससुर इसरार अक्सर उसका शारीरिक शोषण करता है। इस दुष्कृत्य में उसकी सास भी ससुर का सहयोग करती है। महिला का आरोप है कि उसका ससुर कई बार शारीरिक शोषण कर चुका है। जब वह विरोध करती है तो उसे मारा पीटा जाता है और दहेज कम लाने का ताना दिया जाता है।
 
महिला ने बिलखते  हुए कोतवाली में बताया कि उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। महिला का मायका ग्राम मूसेपुर रड़ा देवरिया थाना  भीरा बताया गया है। पुलिस ने घटना की तहरीर ले ली है परंतु गोला पुलिस की चिर परिचित कर शैली यह रही है कि वह तहरीर लेने के बाद तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है।
 
पहले जांच का बहाना बनाकर पीड़ित को कई दिन तक  टरकाती है और उसके बाद दवाव पड़ने पर रिपोर्ट दर्ज की  जाती है। इसी तरह इस महिला के साथ  पुलिस बर्ताव कर रही है।
 

About The Author: Swatantra Prabhat UP