जिसको मिली जिम्मेदारी वही बन बैठा भक्षक

राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी का अजब-गजब का खेल...

अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील में अजब-गजब का  खेला- खेल रहे हैं राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी राजस्व विभाग के कर्मचारी के ऊपर जिम्मेदारी होती है कि सरकारी  जमीनों  का  रखरखाव करे लेकिन लेखपाल दुर्गा प्रसाद सिंह के खिलाफ खलिहान कब्जा करने के आरोप में    खलिहान खाली करने का मुकदमा तहसीलदार भीटी  न्यायालय में चल रहा है। यह मामला ग्राम पंचायत लोहझरा का है।अखिर जब राजस्व विभाग के ही कर्मचारी खलिहान को कब्जा करेंगे तो आम आदमी करे तो क्या गलत कर रहा है।

बुजुर्गों ने कहा है सैया भाए कोतवाल तो डर काहे का

यह लेखपाल दुर्गा प्रसाद सिंह के ऊपर सटीक  बैठ रहा है। जब राजस्व विभाग के ही कर्मचारी खलिहान और तालाब कब्जा करेंगे तो क्या दूसरों को न्याय दिला पाएंगे यह चिंता का विषय है। अगर यही हाल रहा राजस्व विभाग के अधिकारियों का तो खलिहान और तालाब कब्जा करने में कितना समय लगेगा। खलिहान खाली करने का मुकदमा तहसीलदार भीटी के न्यायालय मे कब तक झूलता रहेगा।शायद वही एक गरीब कब्जा किया होता तो उस पर बुलडोजर चला दिया गया होता। बहुत बड़ा प्रश्न है कि क्या खलिहान की जमीन को खाली करवा पाएंगे जिम्मेदार अधिकारी यह अधिकारियों के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी

पूर्व में लेखपाल दुर्गा प्रसाद सिंह तहसील भीटी में कार्यरत थे वर्तमान में जलालपुर तहसील में कार्यरत हैं। जोकि मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल दुर्गा प्रसाद सिंह छुट्टी लेकर ज्यादातर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं साहब तो निकले छुपा रुस्तम अगर राजस्व विभाग के कर्मचारी अधिकारी प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे हैं तो  आप समझ सकते हैं । सरकार की जमीन कैसे सुरक्षित रहेंगी। अब देखना यह होगा कि क्या मामले को उच्च अधिकारी कितना गंभीरता से लेते हैं। यह तो आने वाला समय बताएगा फिलहाल अगर लेखपाल दुर्गा प्रसाद सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं तो जाहिर सी बात है जनता का काम प्रभावित होगा अब सवाल है जनता का काम कैसे होगा। या फिर लेखपाल दुर्गा प्रसाद सिंह के ऊपर उच्च अधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।

About The Author: Abhishek Desk