मार्ग हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

बांदा। बुदेलखंड एक्सप्रेसबे में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में  लेकर पंचनामा के  बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी जितेद्र सिंह (28)पुत्र शिव विलास सिंह शनिवार की रात बाइक से बुदेलखंड एक्सप्रेसबे से राठ जा रहा था। तभी खन्ना के चौनेज नबंर 105 के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे जितेद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।  

सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी डा की एंबुलेस से उसे राठ ले जाया गया। सूचना पाकर परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। हालत में सुधार न होने पर डाक्टरो ने उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस  ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के जीजा रतन सिंह ने बताया कि जितेद्र राठ मोरम खदान में काम करता था। वह रात को राठ जा रहा था तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक दो भाईर्याे में छोटा था। उसकी दिसंम्बर माह में शादी होने थी।

About The Author: Abhishek Desk