अवैध गांजे के साथ खन्ना पुलिस ने एक को धरा 

महोबा। थाना खन्ना की पुलिस टीम ने अवैध गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम एंव क्षेत्राधिकारी नगर रामप्रवेश राय के निकट पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अवैध गांजा की बिक्री एवं तस्करी करने वाले तथा उसमे संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थानाध्यक्ष खन्ना यज्ञनारायण भार्गव द्वारा गठित पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद व उ0नि0 सुनीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर कि सूचना पर ग्राम बरभौली तिराहे से जगदीश शुक्ला निवासी ग्राम डहर्रा थाना कोतवाली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार के कब्जे से कुल 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया, बाद आवश्यक कार्यवाही कर चालान न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।       

About The Author: Abhishek Desk