तहसील क्षेत्र में सक्रिय हो चुके खनन माफिया रात होते ही फर्राटे भर रही गाड़ियां

कालेसर, बड़गहन,गहासाड व गीडा हरपुर-बुदहट क्षेत्र में जोरो पर चल रहा अवैध खनन कार्य

सहजनवा गोरखपुर- सहजनवा तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य  तेजी से फैल चुका है। रात होते ही खनन माफियाओं का गोरख धंधा शुरू हो जाता है। वही प्रशासन आंख में धूल डाले बैठा हुआ है। देखा जा रहा है। प्रशासन के नाक के नीचे ही मिट्टी भरी गाड़ियां गुजर रही है। लेकिन उन्हें पूछने वाला कोई नही है। प्रशासन के नरमी की वजह से खनन माफियाओं का बोलबाला है। और राजस्व को नुकसान पहुंचाते हुए मालामाल हो रहे है।
 
रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक मिट्टी भरे वाहन सड़को पर फर्राटे भरते दिखाई दे रहे है। रात में ऐसी भी स्थित देखने को मिलती है। की फर्राटे भर रहे वाहन की लाईट बंद होती है। और इस दशा में सड़को पर गुजर रहे यह वाहन कोई बड़ी दुर्घटना कर सकते है। क्षेत्र के कालेसर, बड़गहन, गहासाड और गीडा क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य जोर पकड़ चुका है। प्रशासन की नजर इन खनन माफियाओं पर कब पड़ती है। या इनका अवैध कारोबार प्रशासन की नजर में फलाता फूलता रहेगा। इस बावत तहसीलदार सहजनवा राकेश कन्नौजिया ने कहा की अवैध खनन करने वाले के बारे में जानकारी लेकर कारवाई की जायेगी।

About The Author: Abhishek Desk