1 किलो 25 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव।

उन्नाव/पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दही पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को 01 किलो 25 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष अनुराग सिंह, उ0नि0 श्याम जी शर्मा, उ0नि0 राज नरायण सिंह परमार मय हमराह फोर्स द्वारा ग्राम लहिया के पास लहिया मोड़ से अभियुक्त कल्लू पुत्र अली मोहम्मद उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम जमुना खेड़ा मजरा कोईथर थाना दही जनपद उन्नाव को कब्जे से 475 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया

तथा जमुनाखेड़ा तिराहे से अभियुक्त नसीम पुत्र अली मोहम्मद उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम जमुनाखेड़ा मजरा कुइथर थाना दही जनपद उन्नाव को कब्जे से 550 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दही पर मु0अ0सं0 319/23 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम कल्लू उपरोक्त व मु0अ0सं0 320/23 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम नसीम उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

About The Author: Swatantra Prabhat Reporters