पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार 

महोबा। थाना अजनर की पुलिस टीम ने अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम एंव क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ सुश्री हर्षिता गंगवार के पर्यवेक्षण मे में चलाये जा रहे अवैध गांजा की बिक्री एवं तस्करी तथा उसमे संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में को प्रभारी निरीक्षक शिवआसरे द्वारा गठित की गयी टीम उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह मय हमराह का0 विजय निरंकारी द्वारा मुखिबर की सूचना पर मुडारी व अकौना मोड के सामने ग्राम से बिनाई नि0 महुआबांध थाना अजनर उम्र करीब 42 वर्ष को मय 800 ग्राम अवैध सूखा गांजा नाजायज सहित नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा बाद आवश्यक कार्यवाही  कर उसका चालान न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।  

About The Author: Abhishek Desk