प्रेम-प्रसगं के चलते युवती ने छत से लगाई छलांग, मौत

अलीगढ़,। थाना गांधी पार्क क्षेत्र के महेन्द्र नगर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने छत से कूद कर अपनी जान दे दी।
लड़की का मोहल्ले के ही लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते लड़का युवती को बदनाम करने की धमकी देता था। लड़की के परिजनों के अनुसार लड़के की धमकियों से परेशान होकर लड़की ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया है।

महेन्द्र नगर निवासी तरूण कुमार  पुत्र स्व. रामबाबू सिंह ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बहन खुशबू का प्रेम -प्रसगं घर के सामने रहने वाले हिमांशू उर्फ सुल्ली से चल रहा था। जिसके चलते हिमांशू खुशबू को बदनाम करने की धमकियां देता रहता था। हिमांशु की धमकियों से आहत होकर शनिवार की सुबह करीब दस बजे खुशबू ने अपने घर की छत पर से कूदकर आत्महत्या कर ली है। परिजनां ने आरोपी हिमांशू के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author: Abhishek Desk