सफाई कर्मचारियों से कराई जाएगी आवारा कुत्तों की गिनती!

स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
 
 के शहर में आवारा कुत्तों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। किस वार्ड में कितने आवारा कुत्ते हैं और सबसे अधिक किस वार्ड में। इसकी जानकारी के लिए अब नगर निगम की ओर से वार्ड वार आवारा कुत्तों की गणना कराई जाएगी। कुत्तों की गणना में सफाई कर्मचारियों की मदद ली जाएगी। 100 चुनावी वार्डों में 4973 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।
 
नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृत राज ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण वार्ड वार कुत्तों की गणना कराने में समस्या आ रही है। अब सफाई कर्मचारियों की मदद लेने की तैयारी की जा रही है। उच्च अधिकारियों से स्वीकृति मिलने के बाद गणना शुरू कराई जाएगी।
 
नगर निगम की ओर से आवारा कुत्तों की नसबंदी जुलाई से कराई जा रही है। अब तक लगभग 2700 से अधिक आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। नसबंदी केंद्र में प्रतिदिन 15 से 20 कुत्तों की नसबंदी की जाती है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP