इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर स्थित श्री नानक स्वीट्स और रेस्टोरेंट पर खड़े हो रहे हैं सवाल

क्या इस रेस्टोरेंट के पास फायर NOC है ?

स्वतंत्र प्रभात 
गोण्डा : शहर के एक पेट्रोल पंप पर करीब दो सालों रेस्टोरेंट चल रहा हैं। अगर यूं कहे कि आग के ढेर पर यह 
रेस्टोंरट बना हुआ हैं तो कुछ गलत नहीं होगा।नगर पालिका विभाग की कारगुजारी किसी से छिपी नहीं है।अवैध निर्माणों को लेकर विभाग जहां सुर्खियों में है,वहीं नियमों को दरकिनार कर किए गए निर्माणों पर भी अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।शहर के कई पेट्रोल पंप पर दो सालों में रेस्टोरेंट चल रहा हैं।
 
अगर यूं कहे कि आग के ढेर पर यह होटल-रेस्टोंरट बने हैं तो कुछ गलत नहीं होगा।खास बात यह है कि लखनऊ के लेवाना अग्निकांड की घटना ने देश में हुए ऐसे कई हादसों की याद दिला दी देती है।अग्निकांड शब्द अपने आप में हादसे की भयावहता को दर्शाता है।कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल लेवाना में आग लगने से चार लोगों की जान चली गई थीं। हादसे में कई लोग घायल भी हुए थे। इस हादसे में एक ऐसे जोड़े की मौत भी हुई थी, जिसकी कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी। सोचिए दो परिवारों पर क्या बीत रही होगी।
 
इस घटना ने देश में हुए ऐसे कई हादसों की याद दिला दी थीं। लखनऊ की घटना कोई पहली घटना नहीं है। ऐसी कई घटनाएं यूपी समेत देश के कई हिस्सों में हो चुकी हैं। और इन सब घटनाओं में कुछ बातें समान हैं और वो हैं लापरवाही, नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार।वही गोण्डा जिले में गुरु नानक चौक शहर में अवैध तौर पर पेट्रोल पंप पर चल रहे रेस्टोरेंट किन नियमों के तहत बने हैं।
 
इस तरह के कितने संस्थान शहर में हैं, इसकी भी जानकारी विभाग से मांगी गई थी पर विडंबना यह है।लेकिन नगर पालिका व फायर ब्रिगेड व इंडियन आयल के जिम्मेदार होटल लेवाना जैसी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे है।निश्चित ही यह सरकार का अक्स खराब करने वाली बात है। इसलिए जिम्मेदार अधिकारी जानकारी देने से आनाकानी कर रहे हैं।
 
गुरु नानक चौक इंडियन आयल पेट्रोल पम्प पर बना रेस्टोरेंट
पेट्रोल पंप पर रेस्टोरेंट शहर के मेन रोड पर और शहर के बीच में है।गुरु नानक चौक के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर रेस्टोरेंट जहां बना हुआ हैं, शहर के मुख्य चौराहे के पास रिहायशी आबादी में पहले तो पेट्रोल पंप पर रेस्टोरेंट नियमों के खिलाफ खुला हुआ है।पेट्रोल पंप संवेदनशील एरिया है।ऐसे में वहां रेस्टोरेंट खुलने का तो मलतब नहीं है।जो नियमों के खिलाफ है।वही इसकी जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट से दूरभाष पर बात कि गईं तो उन्होंने बतया कि पेट्रोल पंप के रूल्स के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

About The Author: Abhishek Desk