फूलपुर में सज धज के  साथ निकला राम बारात । दर्शकों की भीड़ उमड़ी।

स्वतंत्र प्रभात
फूलपुर।   प्रयाग्राज ।
 
      नगर पंचायत फूलपुर में चल रहे राम लीला मंचन  व राम बारात को देखने भारी भीड़ हो रही हैं  कस्बे  में हिन्दू मुस्लिम भाईचारा का मिशाल बना  जो चर्चा का विषय बना है। कार्यकम को देखने के लिए कस्बे के मुस्लिम घरों कि महिलाएं व पुरुष भी बड़े उत्सुकता से कार्यक्रम का आनंद लें रहे थे। 
 
कार्यकम   में धनुष यज्ञ सीता स्वयंवर के मंचन  के उपरांत राम बारात  पूरे सज-धज के साथ  कस्बे मे निकाला गया कस्बे के आलावा श्रेत के दूर दराज से काफी संख्या में लोग  जुटे रहे।  एवं लोगों द्वारा डीजे के संगीत में नृत्य करते नजर आए। जिसमें राम सीता , के आलावा अन्य झांकियां भी  साथ में चल रही थी। 
 
कस्बे के विभिन्न चौराहों पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।जिसको देखने के लिए लोग अपने घरों कि छतों से  राम बारात व झांकियां देखने को ललाहित रहे ।सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एसीपी मनोज कुमार सिंह व थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह अपने दल-बल के साथ पूरे कस्बे में  लगातर गश्त करते नजर आए। राम दल के साथ नगर राम लीला कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा, सुरेश चंद विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा,विजय कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र, मुन्ना पाण्डेय भारत लाल आदि के आलावा कस्बे कई सामाजिक लोग उक्त राम बारात के साथ चल रहे थे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP