घोसी में सपा प्रत्याशी की जीत,भाजपा के पतन की शुरुआत है

स्वतंत्र प्रभात 
प्रयागराज। 

प्रदेश की घोसी विधानसभा के उप चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत से  भाजपा का पतन तय हो गया है। सपा के जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश और देश की जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और अब निजात पाना चाहती है। सपा कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशियां बांटी गईं।

 वहीं प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने घोसी की जीत को भाजपा की किसान, नौजवान सहित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कररही समाजवादी पार्टी के संघर्षो और कुशल चुनाव प्रबंधन की जीत बताया है।

  सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा है कि भाजपा के घमंड पर “इण्डिया गठबंधन “भारी साबित हो गया। यह तो अभी ट्रेलर है पूरी फ़िल्म 2024में दिखेगी।

 घोसी प्रत्याशी की जीत पर सपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी जाहिर करते हुए पार्टी नेतृत्व को भी बधाई देते हुए कुशल चुनावी प्रबंधन के प्रति आभार जताया है। ख़ुशी जाहिर करने वालों में सर्व श्री अनिल यादव, पप्पू लाल निषाद, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,श्यामलाल पाल,नरेन्द्र सिंह, डॉ मान सिंह यादव,जोखूलाल यादव,विधायक  विजमा यादव,धर्म राज सिंह पटेल,अंसार अहमद, बासु देव यादव,हाजी परवेज अहमद,विधायक गण हाकिम लाल बिन्द, गीता शास्त्री,लल्लन राय,आर. एन. यादव,राम सुमेर पाल,दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव, सचिन श्रीवास्तव,नाटे चौधरी, डॉ राजेश यादव, दीना नाथ यादव,आदि हैं।
दान बहादुर मधुर जिला प्रवक्ता सपा प्रयागराज

About The Author: Swatantra Prabhat Desk