कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बरही/हज़ारीबाग/झारखंड- धनंजय कुमार 

बरही प्रखंड के बरसोत में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डेन नेहा सिन्हा के अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि जिला जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जीप सदस्या प्रीति गुप्ता, सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, शिक्षाविद ईशो सिंह एवं स्थानीय मुखिया मोतीलाल चौधरी शामिल हुए। जहां संयुक्त रूप कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं विद्यालय की वार्डेन नेहा सिन्हा ने केक काटकर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। उसके उपरांत विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ - साथ बढ़ती जनसंख्या से हो रहे दुष्प्रभाव पर नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा की हर साल हमारे देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है। जिनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था।

साथ ही साथ उन्होंने सभी विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान करने का बात कही। वार्डेन नेहा सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस शिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। हमारी संस्कृति में माता - पिता के बाद गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। गुरु ना सिर्फ बच्चों को शिक्षित करता है बल्कि बच्चों के जीवन की दशा और दिशा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मौके पर जिला जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, बरही पश्चिमी जीप सदस्या प्रीति गुप्ता, स्थानीय मुखिया मोतीलाल चौधरी, सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राज सिंह चौहान, शिक्षाविद ईशो सिंह, कांग्रेस युवा नेता मनोहर यादव एवं वार्डन सह शिक्षिका - नेहा सिन्हा, शिक्षिका ज्योति वर्मा, सुषमा टोप्पो, संयुक्ता सिंह, पूनम कुमारी, पिंकी कुमारी, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, शिक्षक  अविनाश गौतम, अशोक कुमार यादव, अनिल कुमार, अर्जुन दुबे, शिक्षकेतरकर्मी गणेश कुमार, पिंटू कुमार, रुक्मणी कुमारी, तिलेश्वरी कुमारी एवं सैकड़ों छात्र सहित उनके अभिभावक मौजूद थे।

About The Author: Jharkhand Swatantra Prabhat