बरही में संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन, 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का लिया संकल्प

बरही में संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन, 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का लिया संकल्प

भ्रष्टाचार और अपराधमुक्त झारखंड के लिए भाजपा का करे सहयोग : बाबूलाल मरांडी

सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ केंद्र की मोदी सरकार जन कल्याण के लिए पिछले 10 वर्षों से दृढ़ संकल्पित है : जयंत सिन्हा
 

राज्य में भाजपा की सरकार के साथ साथ 2024 में सभी 14 सीट जीतकर पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे : मनोज यादव 

 

बरही/हज़ारीबाग/झारखंड - धनंजय कुमार

बरही प्रखंड मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सह वक्ता के राय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी शामिल हुए। साथ ही साथ कार्यक्रम के संयोजक सह विधायक केदार हाजरा, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, पूर्व विधायक बगोदर नागेंद्र महतो, सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, अशोक यादव,  योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह, केपी शर्मा, टुन्नू गोप, राजेन्द्र चंद्रवंशी मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन राजेश सहाय एवं रंजीत चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का नेतृत्व बरही विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने स्मृति चिन्ह देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचारियों की जमात है। ब्लॉक थानों में पैसे के बिना काम नहीं होता है। सनातन धर्म के नाश करने पर दिए गए बयान को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने इन्डिया एलायंस को जमकर कोशा। कहा कि इसे लोगो से आगाह रहने की जरूरत है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लगभग 4 साल होने के बाद ही राज्य में कोई विकास नहीं हुआ बल्कि हत्या, बलात्कार, अपहरण, दुष्कर्म, भ्रष्टाचार में विकास हुआ है। आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाले हेमंत सोरेन और परिवार ने सबसे ज़्यादा आदिवासियों को लूटा है। हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए आज राज्य में कानून का राज नही है। इनके शासन काल में अपराधी बेकौफ है। केंद्र की योजनाओं को जानबूझकर लेट लतीफ़ी कर रहे हैं। उन्होंने अपराधमुक्त झारखंड बनाने के लोगो से सहयोग का अपील किया। केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं, मजदूरों, किसानों एवं गरीबों एवं देश की चिंता करते हैं। वहीं भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडे ने कहा कि केद्र की मोदी सरकार के साथ साथ झारखंड में भी रामराज लाना होगा। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की कोयले, बालू, लोहे, आदि में भ्रष्टाचार की लूट है।

प्रखंड, अंचल सभी जहां वर्तमान में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसलिए आज बाबूलाल मरांडी जी को आश्वस्त करते हुए संकल्प ले कि भारी बहुमत से राज्य के साथ साथ केंद्र में सरकार बनायेंगे। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि आज बरही विधानसभा में भ्रष्टाचार का राज है। उन्होंने राशन कार्ड, बिजली कटौती से संबंधित परेशानियों को साझा किया। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार के साथ साथ 2024 में सभी 14 सीट जीतकर पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार से त्रस्त होकर सभी 81 विधानसभा में संकल्प यात्रा चलाया जा रहा है। कहा कि हेमंत सरकार को हटाकर राज्य में बाबूलाल मरांडी की सरकार बनानी है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में जन कल्याण के लिए पिछले 10 वर्षों से दृढ़ संकल्पित है। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, केदार यादव, अमित साहू, अंबिका सिंह, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि डोमन पांडे, जिप सदस्य प्रीति कुमारी, शैलेंद्र सिन्हा, सुनील साहू, बंधन यादव, नितेश चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, सुधीर राणा, मुखिया विजय यादव, गुरुदेव गुप्ता, अर्जुन साव, नागेश्वर रजक, कांति देवी, उमेश साव, कृष्णा साव, अजय मेहता सहित हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।

About The Author: Jharkhand Swatantra Prabhat