चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर अवतरण का सीधा प्रसारण प्रधानाचार्य सभी विद्यार्थियों, शिक्षक के साथ

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव,

उन्नाव एन टी पी सी ऊंचाहार स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल में सी बी एस ई एवम मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर अवतरण का सीधा प्रसारण प्रधानाचार्य के साथ सभी  विद्यार्थियों, शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप देखा गया।

प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र कुमार मिश्र जी ने चंद्रयान-3 के चंद्रयान-3 के सफल "पर सभी को बधाई देते हुए इसरो के सभी वैज्ञानिकों द्वारा विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए उनका पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से बधाई संदेश भी प्रेषित किया। चंद्रयान मिशन 3 के अवतरण का सीधा प्रसारण देखने के लिए

सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्सुकता साफ देखी जा सकती थी। डी ए वी परिवार के द्वारा पिछले दिनों में  चंद्रयान-3 के विषय में जागरूकता हेतु कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। जिस समय चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरने का अंतिम प्रयास कर रहा था, उस समय सभी के चेहरे पर चिंता का भाव देखने को मिला

और सभी चंद्रयान-3 के कामयाब होने की दुआ करते हुए नजर आए। प्रधानाचार्य जी ने  सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें इसरो के वैज्ञानिकों से प्रेरणा लेने की सलाह दी और बताया कि अब तक विश्व का कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना यान उतारने में सफल नहीं हुआ है। यह उपलब्धि पूरे विश्व को स्पेस साइंस में रिसर्च के लिए बहुत बड़ा मार्ग प्रशस्त करेगी। अंत में सभी इस उपलब्धि पर मुंह मीठा कराया गया।

About The Author: Swatantra Prabhat Reporters