चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उन्नाव शहर क़ाज़ी ने मदरसों के बच्चों के साथ कि दुआ

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव।

उन्नाव बुधवार को दुनिया भर की निगाहें चंद्रयान 3 मिशन पर टिकी हुई हैं। वही शाम करीब छह बजे चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैं।

उन्नाव के दारुल उलूम फैज-ए-आम मदरसे के प्रिंसिपल- शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने किया बच्चों के साथ दुआ। उन्नाव के  मदरसा दारुल उलूम फैज-ए-आम में नमाज और दुआ अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि देश की तरक्की के लिए चंद्रयान 3 की सफलता जरूरी है।

इसको लेकर मस्जिद में अल्लाह से दुआ मांगी गई। दुआ करने आए  शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने कहा कि बताया कि चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए जामा मस्जिद में दुआ मांगी गई. उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में मुसलमान का योगदान रहा है. मुसलमान जिस तरह से भी हो सकता है।

अपने देश के लिए करता है। हम लोगों की दुआ है. यह प्रोजेक्ट कामयाब हो। वहीं, आरिफ और रफत ने कहा कि मजहब से ऊपर देश है। देश की तरक्की के लिए सभी मजहबों के लोगों को आगे आना चाहिए। भारत नया इतिहास रचने जा रहा है। ऐसे में हम सभी को एक साथ होना चाहिए.

इस तरक्की के पल में दुआ करनी चाहिए. चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए जामा मस्जिद के साथ अन्य मस्जिदों में भी मिशन की सफलता के लिए दुआ मांग रहे हैं। रफत अली ने कहा कि चंद्रयान मिशन सफल हो जाए, जिससे हमारे देश का नाम रोशन हो. हम दिल से अल्लाह से दुआ करते हैं

कि सॉफ्ट लैंडिंग हो जाए। यही दिल से ख्वाहिश है। मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने कहा की हमने आज अपने मद्रास के साथ इस सफलता के लिए दुआ कि हमारा देश तरक्की की राह पर है और खूब तरक्की कर जाए और यह जो चंद्रयान है कामयाबी के साथ पहुंच जाए

इससे हमारे मुल्क को नाम होगा मुल्क के नाम रोशन होगा हमने इसकी कामयाबी इसकी सफलता की दुआएं की और इससे हमारे देश का नाम रोशन होगा दुनिया में हमारे प्रधानमंत्री जो अपने मुल्क हमारे मुल्क को तरक्की की राह की तरफ ले जा रहे हैं उन्हें मुबारकबाद देता हूं यह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं

मुल्क का नाम रोशन कर रहे हैं और हम दुआ कर रहे हैं दुआ करते रहेंगे जो यह लैंडिंग हो रही है। कामयाबी के साथ हो जाएचंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए मस्जिद में विशेष दुआ कराई है, ताकि मिशन कामयाब हो।

About The Author: Swatantra Prabhat Reporters