गुड़िया पीटने के चक्कर में दो बालक तालाब में डूबे!

स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।

 कौंधियारा थाना के एकौनी के मजरा खड़ियान में सोमवार दोपहर गुड़िया पीटने के लिए तालाब में कूदे दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।

परिजन बच्चों के शव लेकर घर चले गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। गांव में नागपंचमी पर गुड़िया पीटने की परंपरा है। लड़कियां गुड़िया तालाब में फेंकती हैं और लड़के उसको पीटते हैं। सोमवार को भी परंपरा के अनुसार गांव की महिलाएं तालाब में गुड़िया फें गई थीं। 

गांव के बच्चे गुड़िया पीट लिए तालाब में कूद गए। इसमें जगदीश भारतीय का सात वर्षीय बेटा रितेश और बद्री भारतीय का पांच वर्षीय का बेटा प्रिंस भी शामिल थे। खेल-खेल में ही हादसा हो गया। दोनों बच्चे डूब गए। अन्य लड़कों ने शोर मचाया तो ग्रामीण

 बच्चों की तलाश शुरू की गई। तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों के शव ही मिले। रितेश इकलौती संतान था। बच्चों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है। 

About The Author: Swatantra Prabhat Desk