डेढ़ दर्जन गांव में जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हैं

 
 
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। बांगरमऊ विधान सभा के गंगा कटरी क्षेत्र के कई गांव इन दिनों बाढ़ग्रस्त हैं। भाजपा नेता एवम गंज मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया।
बताते चलें विगत लगभग एक सप्ताह से गंगा का कटरी क्षेत्र बाढ़ग्रस्त है। क्षेत्र के अधिकांश गांव जलमग्न हैं। बाढ़ के चलते भिखारीपुर पतसिया, गहरपुरवा सहित लगभग डेढ़ दर्जन गांव में जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हैं। फसलें जलमग्न हो चुकी है।
 
आज प्रभावित क्षेत्रों का भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल ने दौरा किया, क्षेत्र प्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों से मिलें साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनी, क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मुख्य रूप से करेला, खीरा, धान, मक्का और मिर्च सहित लगभग सभी सीजनल फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। लोगों ने प्रमुख प्रतिनिधि श्री विवेक से लोगों से केसीसी का ऋण माफ़ करवाने हेतु सरकार तक बात पहुंचाने का आग्रह किया।
 
प्रभावित किसानों की सभी समस्याओं का निस्तारण करवाने का विवेक सिंह पटेल ने आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री के साथ ही आवश्यक दवाईयां भी वितरित की। इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक के साथ प्रमुख रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष गंज मुरादाबाद आई आर साहिल, पतसिया प्रधान राम सच्चे निषाद, हरिपाल निषाद, रामेश्वर निषाद, लल्लू प्रधान, शिव सिंह तनक्के प्रधान, सूर्या गुप्ता, रामचंद्र शास्त्री और रानू खां सहित काफ़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP