आजाद भारत में आजादी से सांस ले रहे हैं: जैनेन्द्र कटरे

मेरी माटी, मेरा देश: भाजयुमो का घर-घर तिरंगा अभियान

स्वतंत्र प्रभात, जिला ब्यूरो। मध्यप्रदेश।

बालाघाट। आजादी के अमृत महोत्सव के स्वर्णिम काल में देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मेरी माटी, मेरा देश, अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर के 33 वार्डों में 13 से 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस तक घर-घर तिरंगा अभियान चलाएंगा। फलीभूत लहरता तिंरगा हमें राष्ट्र सेवा, देश भक्ति का अहसास कराते रहे।

साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को अपने मानस पटल पर सदा स्मरणित रखने का जनजन में भाव जगे। उक्ताशय के उद्गार व्यक्त करते हुए भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे बताया कि श्रृंखला में रविवार को नगर अनेकों स्थानों और घरों में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गगनभेदी जयघोष के साथ तिरंगा ध्वज लगाया गया। खासतौर पर नगरवासियों ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए स्वेच्छा से भारत माता का जयकारा कर तिरंगा ध्वज लगाया।

 

पूरजोर सहयोग करने की गुजारिश: जैनेन्द्र

इस अवसर पर आगे, जैनेन्द्र कटरे ने देश के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए कहा, हम आज़ादी के मतवालों के त्याग, तपस्या और समर्पण से आज, आजाद भारत में आजादी से सांस ले रहे हैं। इसे कर्माजंलि स्वरूप स्वच्छंद बनाए रखनी की जिम्मेदारी अब हमारी है। जिसे हमें जन सहयोग से हर हाल में पूरी निष्ठा से निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जैनेन्द्र कटरे ने इस राष्ट्र अभियान में नगरवासियों, समाज सेवियों, भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरजोर सहयोग करने की गुजारिश की है। जहां बड़ी संख्या में आमजन, भाजयुमो कार्यकर्ता ने एक तिरंगा यात्रा निकालकर जूनून और जज्बे के साथ अपना विशेष योगदान दिया।

About The Author: Swatantra Prabhat Reporters