कुशीनगर : रैट होल से शुरू हुआ रिसाव में छितौनी बांध टूटा,अधिकारियों ने स्थिति पर पाया काबू

कुशीनगर।

 

जिले के खड्डा तहसील क्षेत्र के नारायणी नदी के आई पहली बाढ़ की दबाव बनाने पर जर्जर एवं रैट होल से  छितौनी बांध के किलोमीटर 0.200पर  रिसाव शुरू हो गया जो रात में बांध टूट गया और 5 मी के दायरे में काट दिया , जिससे आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बाढ़ खण्ड के अभियंताओ द्वारा बचाव व मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

बताते चले की छितौनी बांध पर उगे झाड़ झंखाड़, नरकट की सफाई नहीं होने से किलोमीटर 0.200 पर बीती रात बुधवार को साइफन के बगल से पानी का रिसाव होने लगा यह देख ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बाढ़ खंड कार्यालय को दिया,

इस सूचना के फैलते ही बाढ़ खंड के एक्स ई एन एमके सिंह ,एसडीओ मनोरंजन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करा दिया गया। पानी का वेग तेज होने के कारण नदी 5 मीटर के दायरे में मदन पुर भेडिहारी के पास छितौनी बांध को पूरी तरह काट दिया

यह देख अधिकारियों ने प्लास्टिक के बारे में मिट्टी रखकर पलास्टिक बैग से पानी रोकने का प्रयास करने लगे। पूरी रात मशक्कत करने के बाद पानी की बेग पर बाढ़ खंड ने काबू पाया फिर भी पानी धीरे-धीरे बोरों के बीच से बहने लगा। नदी के वेग पर कमांड पातें ही बाढ़ खंड के अधिकारियों ने राहत की सांस लेकर बंधे की मरम्मत कराने का कार्य शुरू कर दिया है।

इस संबंध में बाढ़ खंड कुशीनगर के एक्स ई एन एम के सिंह का कहना है कि पानी के बेग पर कमांड कर लिया गया है धीरे-धीरे मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP